फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई साल तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कई साल तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नकुड़। कस्बा निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर कई साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा निवासी एक युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ले के एक घर में उसके परिवार का आना-जाना था। कुछ साल पहले वह पड़ोसी के घर गई थी। तभी वहां एक युवक ने उसे जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि युवक कई साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। साथ ही शादी करने का भी वादा करता रहा। कुछ दिन पहले उसने इसकी शिकायत युवक के भाई व बहनोई से की, तो उन्होंने मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद वह कोतवाली गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसएसपी से मिलकर व्यथा बताई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी सोहेल, जुनैद और शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल का कहना था कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें