देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर के साथ उसके ही साथियों द्वारा बहला फुसला कर कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे ईंख के खेत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, पीड़ित किशोर किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी वह पीड़ित किशोर गांव में साथ-साथ घूमते फिरते थे। आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके फरार साथी जहीर की तलाश की जा रही है।