देवबंद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दुष्कर्म के आरोपी ससुर व देवर की गिरफ्तारी न होने पर 10 सितंबर को मंगलौर रोड पुलिस चौकी पर बेटी के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
दुष्कर्म पीडि़ता का कहना है कि जुलाई माह में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोप है कि आरोपियों को उत्तराखंड के एक भाजपा नेता का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते वह उल्टा उसी पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
दूसरे इलाके में बधाई मांग रहे किन्नर, तहरीर दी
देवबंद। मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी किन्नर संगीता उर्फ गुजरी ने पुलिस को तहरीर देकर देहरादून और सहारनपुर निवासी दो किन्नरों पर उसके इलाके में आकर बधाई मांगने तथा विरोध करने पर गाली गलौज व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संगीता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।