नकुड़। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा मंगलवार की सुबह नौ बजे मोहल्ले के एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक भी जब उसकी पुत्री कहीं नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की। शक होने पर परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो आरोपी युवक ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित ने अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी बिरजू की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। संवाद