सरसावा में तिराहे पर रंगोली बनाकर लोगों को जागरुक करते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य
- फोटो : SAHARANPUR
रंगोली बनाकर कोरोना संक्रमण के खतरों से किया जागरूक
सरसावा (सहारनपुर)। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवाओं ने नगर में रंगोली बनाकर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया। सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के अनीश कुमार, अभिषेक वालिया, अनुज सिसौदिया, अमन, आदित्य तथा सुनील ने सरसावा के नकुड़ तिराहे पर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत कई प्रकार की रंगोली बनाई। रंगोली में नारे लिखने के अलावा कोरोना वायरस की आकृति भी अनेक रंगों के साथ धरती पर उकेरी गई। अनीश कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का मकसद है कि लोग कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीरता को समझे तथा लॉक डाउन का पालन करते हुए घर पर रहे।
सरसावा तिराहे पर रंगोली बनाकर कोरोना से लोगों को जागरुक करते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR