फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट का आएगा पहला परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-- सुरक्षित सीट पर मतगणना के सबसे कम 27 चक्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मतगणना में सबसे पहला परिणाम रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट से आने की उम्मीद है। इस सीट पर सबसे कम मतदेय स्थल 365 हैं, जिनकी मतगणना 27 चक्र में पूरी होगी, जबकि सबसे अधिक 481 मतदेय स्थल सहारनपुर शहर सीट पर है, यहां पर मतगणना 35 चक्रों में पूरी होगी, इससे उम्मीद है कि सबसे देर में परिणाम इसी सीट पर आएगा। जनपद की अन्य विधानसभा सीटों की मतगणना भी मतदेय स्थल और चक्रों के अनुसार होगी। बेहट सीट पर 439 मतदेय स्थलों की मतगणना 32 चक्र में होगी। नकुड़ विधानसभा सीट के 421 मतदेय स्थलों की मतगणना 31 चक्रों में, सहारनपुर देहात सीट पर 397 मतदेय स्थलों की मतगणना 29 चक्रों में की जाएगी। देवबंद सीट के 401 मतदेय स्थलों की मतगणना भी 29 चक्रों में पूरी होगी। गंगोह विधानसभा सीट के 453 मतदेय स्थलों की मतगणना 33 चक्रो में पूरी होगी।
--------------------------
विधानसभा-------मतदेय स्थल--------चक्र
बेहट--------------------439------------32
नकुड़-------------------421-------------31
सहारनपुर शहर--------481-------------35
सहारनपुर देहात--------397-------------29
देवबंद--------------------401------------29
रामपुर मनिहारान---------365----------27
गंगोह----------------------453-----------33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें