फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मरीजों के लिए बनेगा रैंप, स्ट्रेचर से वार्ड में जाने की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेडिकल कॉलेज की तरह अब एसबीडी जिला अस्पताल में भी मरीजों को रैंप की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में करीब 50 लाख रुपये की लागत से रैंप बनाने का काम चल रहा है। इसके बनने के बाद मरीजों को वार्ड तक स्ट्रेचर की सुविधा रहेगी, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। अभी सीढि़यों से ही मरीजों को वार्ड तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलती है। ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में सिटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, डेंगू जांच और आईसीसीयू में भर्ती की सुविधा है। इसके अलावा सामान्य एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलती है। मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत है। कई बार ऐसे मरीज आते हैं, जो हादसों में हाथ या फिर पैर गंवा देते हैं। इन मरीजों को कई बार ओपीडी के ऊपर बने मेडिकल वार्ड में भर्ती किया जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए मरीज को परेशानी होती है। रैंप बनने के बाद मरीज मेडिकल वार्ड में आसानी से पहुंच सकेंगे।
-
वर्जन
अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने रैंप बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। रैंप मेडिकल वार्ड में उतरेगा। स्ट्रेचर की सुविधा भी हर समय रहेंगी, ताकि मरीज के तीमारदारों को इधर-उधर भटकना न पड़े। रैंप बनाने की लागत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. रामानंद, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें