फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद मोह की लीला के साथ रामलीला मंचन का आगाज

विज्ञापन
बिहारीगढ़ में रामलीला के मंच पर अतिथि को सम्मानित करते आयोजक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में रामलीलाओं के मंच पर पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। स्वयंवर में बंदर का रूप पाने पर नारद उपहास के पात्र बने तो उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन डॉ. बलवीर सैनी ने फीता काटकर किया। पहले दिन नारद मोह का कलाकारों द्वारा शानदार मंचन किया गया। प्रधान चौधरी जयराज पंवार, नरेश पंवार, अरुण शर्मा, पंडित दिग्विजय शर्मा, धर्मेंद्र पंवार, संदीप चौधरी, राकेश सैनी, संजय पंवार, कुलबीर सैनी रहे।
अंबेहटा में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ पूजन व गणेश जी की आरती के साथ हुआ। पूजन पंडित लोकनाथ द्विवेदी ने संपन्न कराया। मंच का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना ने फीता काट कर किया। समिति प्रधान सन्नी मित्तल, महामंत्री राजू चौधरी, नरेश गोयल, अरुण जैन, रतन पांचाल, सोनू कश्यप, संदीप कश्यप, श्रवण पांचाल, अजय सैनी रहे।
विज्ञापन

चिलकाना के मैन बाजार की श्री रामलीला का उद्घाटन चेयरमैन अकबर कुरैशी, अजय गुप्ता जौहरी, प्रमोद जैन, बालकृष्ण शर्मा, राजीव सिंघल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मनीष शर्मा, आकाश काशी, शक्ति चौधरी, डॉ. कुलदीप चौधरी, पवन सेन, संजय रोहिला, संजय सिंघल आदि रहे। पहले दिन की रामलीला में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। राजीव गुप्ता ने महर्षि नारद की भूमिका का सुंदर अभिनय किया। सुल्तानपुर के पैठ बाजार में होने वाली रामलीला का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, भाजपा नेता हुकम सिंह सैनी, प्रकाश चंद सैनी, केएन तिवारी, विजय सैनी ने किया। सुधीर कुमार जैन, प्रकाश चंद सैनी, बबलू त्यागी, ताराचंद, जयपाल सैनी, आशु सैनी, मांगेराम सैनी, गौरव गुप्ता, शिवनंदन शर्मा आदि रहे। रामलीला का शुभारंभ नारद मोह की लीला से हुआ।
बिहारीगढ़ के आंबेडकर पार्क में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ एमपी गर्ग ने किया। पूजन कार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद ने संपन्न कराया। कमेटी अध्यक्ष बृज किशोर गोयल ने अतिथियों का पटका पहना कर सम्मान किया। कमेटी संरक्षक राज किशोर सैनी, महामंत्री संजय सैनी, विनोद कुमार, प्रधान सुधीर सैनी, जयपाल सैनी, सुशील कुमार रहे।

रामपुर मनिहारान में नारद मोह की लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा में फीता काट रामलीला का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना में नारद की भूमिका में राजीव गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना की रामलीला में गणपति की आरती करते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें