संवाद न्यूज एजेंसी
बडगांव। क्षत्रिय समाज की बैठक में वक्ताओं ने समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया। इस दौरान बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया गया। गांव शिमलाना में डाॅ. कंवरपाल सिंह के आवास पर हुई समाज की बैठक में उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि बढ़ती नशा खोरी व दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है। भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पूरण सिंह ने कहा कि राजपूतों को भ्रूण जांच का विरोध करना चाहिए। दहेज के नाम पर समाज के कई युवकों ने केवल एक रुपया लेकर मिसाल पेश की है। मृत्यु भोज बंद करने के साथ ही शादियों में होने वाले फिजूल खर्ची पर भी रोक लगे। बैठक में संजयवीर राणा, दुष्यंत राणा, मोहित, संदीप सिंह, महेश राणा, बिक्रम सिंह रहे।