सहारनपुर। लघु उद्योग भारती के होली मिलन कार्यक्रम में बरसाने की लठमार होली खेली गई। कलाकारों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग संघचालक राकेश वीर, सह संघचालक अशोक चावला व अजय सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश की वंदना की गई और मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात महिलाओं ने होली के गीत गाए। इसके पर बरसाने की लठमार होली खेली गई और लोगों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा की। कलाकारों ने गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, लघु उद्योग भारती शामली की इकाई के अध्यक्ष अंकित गोयल, महामंत्री रोहित, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, महामंत्री सोम गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, सचिन, सचिव अंकित कंसल, सह सचिव प्रियंका अग्रवाल, औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी मुकेश शर्मा, नवीन सिंघल, राजीव आनंद, शौर्य जैन, विपुल गर्ग, पंकज गर्ग, अमर गुप्ता, संदीप, अमित, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जिला उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, अनुभा, संगीता वरुण अग्रवाल, नीलू राणा, नीलिमा राणा, निधि राणा मौजूद रहे।