सहारनपुर। किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का निरस्तीकरण फिर बढ़ा दिया है। अब ट्रेनें 16 मई तक रद्द रहेंगी। इस कारण यात्रियों को ट्रेनों में सफर करना खासा मुश्किल हो गया।
अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि शंभू बॉर्डर रेलवे ट्रैक पर किसानों का आंदोलन चल रहा है, जिसके चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण आगे बढ़ाया जा रहा है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस, सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस 16 मई निरस्त नहीं चलेगी। इनके अलावा अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 मई तक बंद रहेगी। कोलकाता-अमृतसर, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें साहनेवाल-अंबाला कैंट के बीच रूट बदलकर संचालित होंगी।