-पुल निर्माण के लिए 11.37 करोड़ रुपये की राशि जारी
-40 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शाहजहांपुर में अंबाला रेलमार्ग पर 69 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज बनेगा। इसके निर्माण के लिए 11.37 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। अब जल्द ही पुल पर काम शुरू होगा। इससे आसपास के 40 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
शाहजहांपुर के पास संख्या 96-सी पर पुल न होने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यहां पर अंडरपास की मंजूरी मिली थी, लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया था। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने साल 2021 में जिलाधिकारी के साथ मौके का निरीक्षण किया था। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने भी ओवरब्रिज बनाने की बात रखी थी।
दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज बनाने के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इसके बाद राज्य सरकार ने पुल निर्माण के लिए 11.37 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके निर्माण लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। जल्द ही पुल पर काम शुरू हो जाएगा।