सहारनपुर। 30 मार्च को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर आ सकते हैं। शनिवार को अंबाला मंडल से रेलवे अधिकारियों ने पार्क और खलासी लाइन से ढमोला नदी तक डाली जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रेलमंत्री सहारनपुर आ सकते हैं। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर के प्रभारी मंत्री हैं और वह पूर्व में दो बार आ चुके हैं। शनिवार को अंबाला से सीनियर डीईएन हिमांशु ने एडीईएन आदित्य और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य संपत्ति पंकज कुमार को साथ लेकर पार्क का निरीक्षण किया। इसके अलावा खलासी लाइन से ढमोला नदी तक डाली जा रही पाइप लाइन का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, बार-बार बारिश होने के चलते पाइप लाइन के काम में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिस वजह से अभी तक 50 फीसदी ही काम पूरा हुआ है। संवाद