फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन मेडिकल स्टोर पर छापा, एक सिरप सहित चार दवाइयों के लिए सैंपल

विज्ञापन
कोर्ट रोड स्थित पूजा मेडिकल पर दवाइयों के सैंपल भरते औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने महानगर में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान एक सिरप सहित चार दवाइयों के सैंपल लिए गए। इनके साथ ही 54 दवाइयों के बिलों का रिकॉर्ड भी मांगा गया। बिलों में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक आयुक्त औषधि शशि मोहन गुप्ता, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने अंकुश शर्मा, वैभव कपिल आदि के साथ कोर्ट रोड स्थित पूजा मेडिकल स्टोर से एक बच्चों का सिरप और एक पेन किलर दवाई का सैंपल लिया। साथ ही यहां से 19 दवाइयों के बिल संबंधित अभिलेख मांगें गए। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित लवली मेडिकल स्टोर से दवाईयों के सैंपल नहीं लिए गए, लेकिन यहां पर 17 दवाइयों के बिलों का रिकॉर्ड मांगा गया। दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस मेडिकल फार्मेसी से एंटीबायोटिक सहित दो दवाइयों का सैंपल लिए गए।
इसके साथ ही 18 दवाइयों के बिलों का रिकॉर्ड तलब किया। इसके लिए मेडिकल स्टोर संचालकों को एक सप्ताह का समय दिया है। यदि इस अवधि में बिलों का रिकॉर्ड नहीं दिया तो उनके खिलाफ औषधि प्रशासन विभाग कार्रवाई करेगा। आशंका जताई जा रही है कि दवाइयों के बिलों में गड़बड़ी मिल सकती है। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि सभी दवाइयों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें