फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Swami Satsang: बाबा गुरिंदर सिंह बोले-गर्ज व मतलब के दुनियावी रिश्ते, आज शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री

Thu, 16 Mar 2023 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

दो दिवसीय समागम : डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बुधवार को मेजर सेंटर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बच्चों का मार्गदर्शन किया। आज वह सत्संग निहाल करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भारी संख्या में पहुंचे अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अनुयायियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और कहा कि दुनियावी रिश्ते गर्ज और मतलब के हैं। मानव सेवा को उन्होंने सच्ची सेवा बताया। वह गुरुवार को भी वह सत्संग करेंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के दो दिवसीय समागम के पहले दिन बुधवार को डेरा प्रमुख ने खुली जीप से दर्शन देकर अनुयायियों को निहाल किया। प्रश्नोत्तर के दौरान डेरा प्रमुख ने जीवन में आने वाले दुखों के कारण और उनसे निपटने के उपाय बताए। कहा,  इस जन्म में आने वाले दुख हमारे पूर्व जन्म के कर्मों का फल हैं। 

यह भी पढ़ें: Pollution: मेरठ दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में, दिन का तापमान 33 के पास पहुंचा, सीजन में सबसे गर्म रहा बुधवार
विज्ञापन


भजन सिमरन ही ऐसी एक युक्ति है, जो बड़े से बड़े कष्ट सहन करने या उनसे बचने की ताकत देती है। उन्होंने कहा कि यह जीवन हमें प्रभु परमात्मा की भक्ति के लिए मिला है ताकि हम 84 योनियों के बंधन से मुक्त हो सकें और हमे फिर से यहां न आना पड़े।
विज्ञापन


दुनियावी रिश्ते गर्ज और मतलब के हैं: बाबा गुरिंदर सिंह
एक सवाल के जवाब में बाबा गुरिंदर सिंह ने कहा, असली रिश्ता आत्मा का परमात्मा से है। इसलिए हमेंं दुनियावी रिश्तों को ज्यादा तरजीह नहीं देनी चाहिए। दुनियावी रिश्ते गर्ज और मतलब के हैं। गुरु और परमात्मा की महत्ता से जुड़े एक सवाल के जवाब में बाबा ने कहा कि लोग शरीर को गुरु मान लेते हैं जबकि असली गुरु तो शब्द है, जो अंत समय तक साथ निभाता है। शरीर तो केवल श्मशान तक ही जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें