फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत तारों के स्थान पर लगाए जाएं रैबिट वॉयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर आईआईए का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से मिला। उद्यमियों ने प्रबंध निदेशक से जर्जर विद्युत तारों के स्थान पर रैबिट वायर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना के नेतृत्व में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल अरविंद मल्लप्पा बंगारी प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से उनके मेरठ स्थित कार्यालय में मिला। उन्होंने देहरादून रोड स्थित औद्योगिक इकाइयों में विद्युत ट्रिपिंग एवं पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत की हाई वोल्टेज से संबंधित समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र कैलाशपुर द्वितीय से पोषित 11 केवी की लाइन एवं गागलहेड़ी की लाइन के जर्जर विद्युत तारों के स्थान पर रैबिट वायर लगाने और पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत की हाई वोल्टेज की समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताई गईं विद्युत संबंधी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कैलाशपुर से गागलहेड़ी की विद्युत लाइन के पुराने तारों के स्थान पर रैबिट वायर बदलने आदि के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है, साथ ही पेड़ों की कटाई छटाई के लिए विशेष मशीन मंगवाकर डीप कटिंग कराई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, आरके धवन, मंडलीय सचिव अशोक छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, सतीश अरोड़ा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें