फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुचलका पाबंद के बाद झगड़ा, वसूले दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुचलका पाबंद के बाद झगड़ा, वसूले दो लाख
विज्ञापन

नागल। थाना पुलिस ने मुचलका पाबंद करने के बाद झगड़े के आरोपी एक परिवार से दो लाख रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए।
गांव इसहाकपुर में वर्ष 2019 में मास्टर संतोष दीक्षित और पहल सिंह के बीच खेत की चकरोड को लेकर विवाद चल रहा था। राजस्व विभाग ने दोनों पक्षों के चक की नपाई कर चकरोड को छुड़वा दिया था। आरोप है कि पहल सिंह पक्ष ने चकरोड मौके से नष्ट कर दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी। 9 दिसंबर 2019 को पहल सिंह पक्ष ने अपने परिजनों के साथ मिलकर संतोष पक्ष के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर घायलों को अस्पताल भिजवा दिया था, जहां से चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। 10 दिन बाद घायल 39 वर्षीय कश्मीरी ने मेरठ अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद उप जिलाधिकारी देवबंद में नामजद लोगों से मुचलके की राशि वसूल करने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष नागल ने बताया कि शनिवार को थाना पुलिस ने अनुज पुत्र ओमपाल और ओमपाल पुत्र खिला राम से दो लाख रुपये की राशि वसूल कर राजकोष में जमा करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें