फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद-दिवालहेड़ी मार्ग का क्वालिटी मॉनिटर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-ठेकेदारों व जेई की जमकर लगाई क्लास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने को किया निर्देशित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन देवबंद-दिवालहेड़ी मार्ग का शुक्रवार को योजना के क्वालिटी मॉनिटर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किए जाने पर उन्होंने ठेकेदारों और जेई की जमकर क्लास लगाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत दिवालहेड़ी जाने वाली करीब पांच किमी की सड़क का पिछले चार महीनों से निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को पीएमजीएसवाई के क्वालिटी मॉनिटर अरुण सक्सेना उक्त मार्ग का निरीक्षण करने दिवालहेड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने मकबरा से लेकर दीवालहेड़ी तक सडक़ के चौड़ीकरण के लिए डाली जा रही निर्माण सामग्री का निरीक्षण कराया। सामग्री मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। अरुण सक्सेना ने बताया कि बरसात के चलते सड़क पर पानी भरा होने से निर्माण में विलंब हुआ है। सड़क निर्माण को डाली गई सामग्री पूरी तरह मानक के अनुरूप नहीं पाई गई है। ठेकेदार व जेई को गुणवत्ता का ध्यान रखे जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें