फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाक में दवा डालने से टूट जाएगा रोजा

Fri, 22 Mar 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना कारी इस्हाक गोरा।
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलना कारी इस्हाक गोरा ने बृहस्पतिवार को हेल्पलाइन पर रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखें, जिससे हम बेहतरीन इबादत कर सकें।
विज्ञापन

कारी इस्हाक गोरा ने मिश्कात शरीफ (इस्लामी पुस्तक) का हवाला देते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने फरमाया यदि किसी ने मजबूरी या बीमारी के कारण रमजान का रोजा छोड़ दिया तो रोजे की कजा (रमजान महीने के बाद रोजे रखना) तो हो जाएगी, लेकिन कजा रोजे का वह सवाब नहीं मिलेगा जो रमजान में रखे रोजे का मिलता है।
सवाल: सहारनपुर के खानआलमपुरा निवासी कैफ ने मालूम किया कि उनको नाक में कुछ तकलीफ है जिसकी वजह से नाक में एक दवा डालनी पड़ती है तो क्या रोजे की हालत में दवा डाली जा सकती है?
विज्ञापन

जवाब: जी नहीं। रोजे की हालत में नाक में दवा डालने से रोजा टूट जाएगा।
सवाल: बिजनौर निवासी अफ्फान ने मालूम किया कि अगर किसी व्यक्ति ने बिना किसी उजर (मजबूरी) के रोजा तोड़ दिया तो ऐसी सूरत में शरीयत का क्या हुक्म है?
जवाब: शरीयत के अनुसार अगर किसी व्यक्ति ने बिना किसी मजबूरी के रोजा तोड़ा तो उसने बड़ी गलती तो की ही है, साथ ही अल्लाह के हक को भी पूरा नहीं किया। ऐसे व्यक्ति को अल्लाह से माफी मांगते हुए कजा के साथ कफ्फारा अदा करना होगा।
सवाल: देवबंद निवासी जावेद ने पूछा कि क्या रोजे की हालत में सिर, दाढ़ी और मूछों के बाल कटवा सकते हैं इससे रोजे पर कोई असर तो नहीं पड़ता?
जवाब: रोजे की हालत में जिस्म के बाल काटे जा सकते हैं इससे रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल: सहारनपुर के आली की चुंगी निवासी शराफत ने मालूम किया कि उनके पास दो गाड़ियां हैं जिसको किराये पर चलाते हैं। क्या उनको उन गाड़ियों की जकात अदा करनी होगी।
जवाब: शरीयत के मुताबिक किराए पर चल रही गाड़ी पर जकात नहीं बल्कि जो किराया हासिल हो रहा है अगर वह साढ़े बावन तोला चांदी की कीमत तक का है तो उस पर जकात अदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें