फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में डाल रहे जान, परिवार का तो करो ध्यान

विज्ञापन
यातायात नियमो का उल्लघंन बिना हेलमेट बिना लाइसेंस के एकटिवा पर स्कूल जाते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
खतरे में डाल रहे जान, परिवार का भी नहीं रख रहे ध्यान
विज्ञापन

सहारनपुर। सालभर में दो बार जागरुकता अभियान चलने के बाद भी लोग यातायात नियमों के प्रति गंभीर नहीं हैं। आलम यह है कि वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। दुपहिया चालक तो हेलमेट न लगाने के साथ ही ट्रिपल राइडिंग करते नजर आए। उन्हें यह भी जान लेना चाहिए कि उनसे ही उनका परिवार है।
शुक्त्रस्वार को शहर के हर मुख्य मार्ग और चौराहे पर यातायात नियमों से पूरी तरह बेपरवाह चालक दुपहिया दौड़ते हुए कैमरे में कैद हुए। इनमें न केवल हेलमेट से दूरी बनाने चालक थे, बल्कि ट्रिपल राइडिंग और यहां तक कि एक बाइक पर चार लोग एक साथ बैठकर गंतव्य की ओर जाते नजर आए। खास बात यह है कि परिवहन और पुलिस की ओर से जागरुकता अभियान चलता है। स्कूलों में जाकर जागरूक किया जाता है कि बच्चों को स्कूटी न दो, बावजूद इसके अभिभावक और स्कूल संचालक भी इस ओर से लापरवाह बने है। शहर में कोर्ट रोड, अस्पताल पुल, कचहरी पुल, दिल्ली रोड, शारदा नगर पुल आदि पर जगहों पर छात्र, नागरिकों अलावा पुलिस कर्मी भी बिना हेलमेट के ही वाहन दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

भारी वाहनों पर नहीं कोई रोक
शहर में भारी वाहनों पर कोई रोक नहीं हैं। स्कूली समय में भी भारी वाहन शहर के अंदर देखें जा सकते हैं। इन वाहनों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
कब और कैसे हुए हादसे
-एसबीडी जिला अस्पताल पुल पर एक छात्र की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इस छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
- चिलकाना रोड पर बाइक से परिवार जा रहा था। डिग्री कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित हुई और उसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी।
- मोहनपुरा गांव में तेज गति से आती कार से दुकान के बाहर सड़क पर खड़े चार बच्चों को कुचल दिया था, जिसमें से दो की मौत हो गई थी।
-बेगुसराय के मुन्ना की सहारनपुर मार्ग पर एक वाहन के बाइक से टकराने से मौत हो गई थी। मुन्ना ने हेलमेट नहीं पहना था।
--नकुड़ के छुछकपुर के सुंदरलाल और उसके 13 साल के बेटे अर्पित की बोलेरो कार की टक्कर से मौत हो गई थी। उसकी पत्नी उषा और बेटा अनमोल घायल हुए थे। चारों एक ही बाइक से गांव जा रहे थे।
- यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग अभियान चला कर नागरिकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करता रहता है, बावजूद इसके लोग नियमों को पालन नहीं करते, जिससे हादसे होते हैं। नियमों का पालन करने से ही हम और हमारा परिवार सुरक्षित रह सकता है साथ ही हादसों पर भी अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन

-- डॉ विपिन ताडा, एसएसपी

यातायात नियमो का उल्लघंन करते बिना हेलमेट के बच्चो को स्कूल छोडने जाते अभिभावक- फोटो : SAHARANPUR

यातायात नियमो का उल्लघंन करते बिना हेलमेट और बच्चे को तेल के टेंक के पास बैठाकर दिल्ली रोड की और ज?- फोटो : SAHARANPUR

यातायात नियमो का उल्लघंन करते करते पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के बाइक पर जाते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

यातायात नियमो का उल्लघंन करते बिना हेलमेट के बच्चो को स्कूल छोडने जाते अभिभावक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें