फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में पुंवारका और वालीबाल में आसनवाली टीम आई प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/पुवांरका। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लॉक पुंवारका के सरस्वती इंटर कालेज में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में पुवांरका और वॉलीबाल में आसनवाली टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

पुवांरका के सरस्वती इंटर कॉलेज में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक श्याम सिंह राणा, मदन सिंह पुंडीर एवं प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कबड्डी पुरुष वर्ग में पुवांरका टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि वॉलीबाल पुरुष वर्ग में आसनवाली की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अजय कुमार, 200 तथा 400 मीटर में रितिक सैनी, 1500 मीटर दौड़ में शानू, गोला फेंक में अभिनव कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग में महक सैनी, वर्षा ओजवाल प्रथम आई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ब्लॉक पुवांरका प्रमुख मेहरबान मुखिया ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया। खंड विकास अधिकारी पुंवारका नीरू मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। कुलदीप सिंह पुंडीर, शुभम पांचाल, अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें