सहारनपुर। पंप ऑपरेटरों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्सिंग सेवा निगम के अंतर्गत समायोजित करने की मांग की। अंकित कुमार ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से ठेके के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। वर्षों से जिम्मेदारी के साथ सेवाएं देने के बावजूद भविष्य सुरक्षित नहीं है। ठेका व्यवस्था के कारण ऑपरेटरों को आर्थिक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पंप ऑपरेटरों को आउटसोर्सिंग सेवा निगम के अंतर्गत समायोजित किया जाए, जिससे उन्हें रोजगार के साथ वित्तीय और सेवा सुरक्षा मिल सके। इस दौरान लीलाधर, प्रवीन, प्रवेश कुमार, सोनू कुमार, अनिल गुप्ता, गुलशेर आदि मौजूद रहे।