फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जन समस्याएं सुनी गईं, शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की

Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान कुल 19 शिकायतें आईं, जिनमें से 12 का तुरंत निस्तारण किया गया। शेष के लिए फरियादियों को आश्वासन दिया गया। इसके अलावा नगरायुक्त ने गत मंगलवार की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की, जिसमें अधिकारियों ने रिपोर्ट उनके समक्ष रखी। नगरायुक्त ने जन समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जन सुनवाई में आई शिकायतों में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित दो, जल कल अनुभाग से संबंधित तीन, निर्माण विभाग संबंधी आठ, अतिक्रमण संबंधी चार तथा पथ प्रकाश संबंधी दो शिकायतें आईं। इनमें से 12 शिकायतों में अधिकारियों को निर्देश देते हुए तुरंत निस्तारित किया गया। जलकल की पाइप लाइन संबंधी शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए, जबकि अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के लिए भी नगरायुक्त ने अतिक्रमण प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए कहा।
उधर, नगरायुक्त ने गत मंगलवार को जन सुनवाई में आई 18 शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण संबंधी आठ शिकायतों के संबंध में स्थलीय निरीक्षण कराकर 97.83 लाख का आगणन बनाया गया है। अतिक्रमण तीन शिकायतों पर कार्रवाई के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है, जबकि सफाई, टैक्स व पथ प्रकाश संबंधी शिकायतों का भी निस्तारण करा दिया गया है। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें