फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में जनसहभागिता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनमंच में हुई ग्राम प्रधानों की कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि नौ से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इसके लिए जनसहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
जनमंच सभागार में जनपद के ग्राम प्रधानों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कार्यशाला का उद्धघाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलवित कर किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन करना है। साथ ही मातृभूमि के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम के जाने व अनजाने सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेने का भी स्वर्णिम अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र में गति देने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराने में ग्राम प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं। ग्राम प्रधान के रूप में आप दलगत, जातिगत भावना से उपर उठकर विकास कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौआश्रय स्थलों के पास की चरागाह की भूमि को खाली कराकर उस पर नेपियर घास की खेती की जाए। सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि नौ से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव मांगलिक, सभी उपजिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना, परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें