हकीकत नगर धरना स्थल पर स्कूल संचालक का पुतला फुंकते अभिभावक संघर्ष समिति
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अभिभावक संघर्ष समिति का धरना 21 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को फीस माफी की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में स्कूल संचालकों का पुतला फूंककर विरोध जताया। अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि स्कूल संचालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। अभिभावकों को तीन माह की फीस जमा कराने का दबाव बनाने के साथ बच्चों के नाम काटने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए अब रोजाना अलग-अलग स्कूल संचालकों का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने सरकार से तीन माफ की फीस माफ कराए जाने की मांग की। नवाब गुर्जर, रणवीर चौधरी ने कहा कि आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान राजू सुखीजा, संजय कुमार, बलदेव चौधरी, रामकुमार, मोनू कुमार, बबलू कश्यप, बृजेश कश्यप मौजूद रहे।