कलेक्ट्रेट तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फुंकते हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
पाकिस्तान का पुतला फूंककर जताया विरोध
सहारनपुर। लाहौर स्थित ननकाना साहिब में हुए हमले के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट तिराहे पर जिलाध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एकत्र हुए और हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ननकाना साहिब में हुए हमले की हिंदू युवा वाहिनी कड़े शब्दों में निंदा करती है। इस दौरान रोहित कश्य, रोहित कटारिया, अमरेश धीमान, जगजीत सिंह, शिव कुमार, राकेश कोरी, शुभम, गगन नागपाल, रितिक सैनी, विकास सैनी, जसराज सिंह, डाक्टर अमन कुमार, समीर नागल आदि मौजूद रहे।