सीबीआई अलग से मामलों की जांच कर रही है। सीबीआई कई बार सहारनपुर आ चुकी है। इसके अलावा ईडी में भी हाजी इकबाल के खिलाफ मामले चल रहे हैं। आठ माह पूर्व हाजी इकबाल की 50 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई थी, जो नौकर नसीम के नाम थी। इसके अलावा बेहट, न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित तीन कोठियों की भी कुर्की हो चुकी है। देहरादून की संपत्ती जब्त की गई। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियों को अब भी चिंहित किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने हाजी इकबाल और उससे जुड़े लोगों के कई नए खाते भी चिंहित किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही हाजी इकबाल पर ईनाम बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। पुलिस उसे भगौड़ा घोषित कर चुकी है।
चार टीमें सरगर्मी से कर रही तलाश
चर्चा यह भी है कि हाजी इकबाल विदेश भाग चुका है। मगर, पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। चार टीमें लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं, जो हाजी इकबाल के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
हाजी इकबाल की 506 करोड़ की संपत्ति कुर्क
पुलिस-प्रशासन द्वारा चिंहित की गई खनन माफिया व पूर्व एमएलसी एक लाख रुपये के ईनामी आरोपी हाजी इकबाल की तीन दिन में 506 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है।टीमों ने सहारनपुर, लखनऊ और नोएडा की संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगाए हैं। तीन दिन चली कार्रवाई में सहारनपुर पुलिस-प्रशासन टीमों ने लखनऊ के गोमती नगर में हाजी इकबाल के आवास और नोएडा की कोतवाली ईकोटेक-3 क्षेत्र के सैक्टर पांच में नोलेक पार्क के पास एक कोठी और कई प्लाट कुर्क किए। इनकी कीमत 305 करोड़ रुपये है। इससे पूर्व सहारनपुर के मिर्जापुर, कोर्ट रोड पर आरजी पैलेस और दिल्ली रोड स्थित 201 करोड़ की संपत्ति कुर्क जा चुकी है।
हाजी इकबाल की लखनऊ, नोएडा और सहारनपुर में 506 करोड़ की अवैध संपत्तियां चिंहित की गई हैं। तीन दिन की कार्रवाई में अभी तक गैंगस्टर एक्ट के मामले में चिंहित की गई सभी संपत्ति कुर्क कर ली गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा