फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऋषभ देव जी महाराज के जन्म कल्याणक पर निकाली शोभायात्रा

Fri, 17 Mar 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में ऋषभदेव जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोग।
विज्ञापन
चिलकाना। प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभ देव जी महाराज के जन्मकल्याणक पर सुलतानपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भागेदारी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान ऋषभदेव जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात्रि में मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। दोपहर में श्री जैन मंदिर से भगवान ऋषभदेव जी की शोभायात्रा शुरू हुई, जो मुख्य बाजारों से होती हुई पुन: जैन मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल स्वर्ण मंडित रथ पर भगवान ऋषभदेव जी की मूर्ति लेकर शुभम जैन, अशोक जैन दिल्ली वाले विराजमान थे, जबकि भगवान के सारथी अनिल जैन, वैभव जैन रहे। खजांची मोती चंद जैन का परिवार रहा। शांति धारा राकेश जैन पटियाला वालों ने की। दीप प्रज्वलित नीरज जैन तथा चित्र का अनावरण मुकेश कुमार जैन ने किया।
शोभायात्रा झांकियों के साथ जैन मंदिर पहुंची, जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया तथा पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन में जैन समाज सुलतानपुर के संरक्षक सुधीर कुमार जैन, अध्यक्ष राकेश जैन, नरेश चंद जैन सरसावा, खेमचंद जैन लुधियाना, राजीव जैन चुन्नु, लवी जैन, बिजेन्द्र जैन, आदेश कुमार जैन, शांतिधारा के संयोजक राकेश जैन पटियाला, महिला मंडल की अध्यक्षा कीर्ति जैन, संदीप कुमार जैन, वीरसेन जैन, श्रीयांस जैन, निशांक जैन, प्रमोद जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें