फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम के नाम तीन हेक्टेयर भूमि का दर्ज करने प्रक्रिया शुरू

Fri, 17 May 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. ह्षिकेश भास्कर यशोद के निर्देश के बाद वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज हुई नगर निगम की करीब तीन हेक्टेयर भूमि को वापस उसी के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसील में परवाना पहुंचते ही नगर निगम के नाम जमीन का अमलदरामद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि नगर निगम की मानकमऊ स्थित करीब तीन हेक्टेयर भूमि को वक्फ बोर्ड ने किसी तरह अपने नाम दर्ज करा लिया था। इसके बाद बनी जांच समिति की सात मई को आई विस्तृत रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि यह जमीन वर्ष 1874 से नगर पालिका परिषद सहारनपुर की संपत्ति के रूप में दर्ज है। वर्ष 1359 फसली की खतौनी में भी यह जमीन कब्रिस्तान और मरघट के रूप में म्युनिसिपल बोर्ड सहारनपुर के नाम पर दर्ज है। वर्ष 1373 फसली में चकबंदी हुई। आकार पत्र-41 और आकार पत्र-45 के अनुसार भी यह जमीन म्युनिसिपल बोर्ड सहारनपुर के नाम दर्ज है। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद वक्फ के नाम पर दर्ज की गई करीब तीन हेक्टेयर भूमि को नगर निगम के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त ने वक्फ के नाम दर्ज हुई मानकमऊ स्थित करीब तीन हेक्टेयर भूमि को वापस नगर निगम के नाम किया जाएगा। परवाना पहुंचते ही अमलदरामद की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें