फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सितंबर में बढ़ेगी रेल यात्रियों की परेशानी, 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार को जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज व अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रही निरस्त
विज्ञापन

- गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का चल रहा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होने के चलते सितंबर में अलग-अलग तिथियों में 11 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। शुक्रवार को जम्मूवी-बरौनी मौर्यध्वज और अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रद्द रही।
ट्रेन नंबर 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस तीन सितंबर, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस चार सितंबर, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस छह सितंबर को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 15211दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस अप-डाउन में पांच सितंबर तक, 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस तीन सितंबर, 15532 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस चार सितंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस तीन व पांच, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो, चार और छह सितंबर को संचालन बंद रहेगा। 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन व पांच सितंबर, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो व चार सितंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें