फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने आयोजित की थी राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को कांग्रेसियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, पूर्व मंत्री लियाकत अली व अशोक सैनी ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे विपुल सैनी को लैपटॉप, द्वितीय स्थान पर रही नैना को मोबाइल फोन और तृतीय स्थान पर रहे शाहबान को टैबलेट दिया गया। इसके अलावा 100 से अधिक सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इमरान मसूद ने छात्रों से कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो लोग सत्ता में बैठे हैं, वह झूठ और फरेब के रास्ते पर चलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले 70 सालों देशहित में काम कर विकास किया। इस दौरान प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, गणेश दत्त शर्मा, गौरव वर्मा, संजय वालिया, राकेश मोगा, प्रीतम सैनी, हाजी इरशाद, चंद्रशेखर मित्तल, जादो राम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें