फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रिंस कपिल व आर्यन शर्मा ने 24 दिन में तय की अयोध्या की यात्रा

Mon, 15 Jan 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सबके राम , आर्यन
विज्ञापन
सहारनपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा। महानगर निवासी प्रिंस कपिल और आर्यन शर्मा भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए रविवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। दोनों ने यह यात्रा 24 दिन में तय की है। दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय प्रिंस कपिल ने 22 दिसंबर को प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अयोध्या के लिए पैदल यात्रा शुरू की थी। तोता चौक निवासी 18 वर्षीय आर्यन शर्मा भी अयोध्या के लिए पैदल यात्रा की। दोनों ने कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम की परवाह किए बिना लगातार आगे बढ़े। प्रिंस और आर्यन का कहना है कि यह प्रभु श्रीराम की ही कृपा है कि मौसम का उन पर कोई असर नहीं पड़ा। कई जिलों में लोगों ने स्वागत किया है। प्रिंस कपिल ने बताया कि 750 किलोमीटर की पैदल यात्रा को 24 दिन में पूरा कर लिया है। उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि वह अयोध्या पहुंच गए।

सबके राम , आर्यन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें