-अंबाला मंडल के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज रेलवे स्टेशन पर कार्यों का शिलान्यास करेंगे। स्टेशन पर कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा। इसे लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंबाला मंडल के अफसरों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर 15.18 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास होगा। शनिवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो के पास कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां होती रहीं। कर्मचारी टेंट लगाने से लेकर मंच तैयार करने में जुटे रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए एलईडी लगाई गई।
अंबाला मंडल के एडीआरएम जीएस नारंग, डीसीएम पवनीश कट्टल और डीईएन थ्री हेमंत ने सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा, एडीईएन आदित्य, स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, सीटीआई हरिओम मीणा आदि अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को जांचा।