फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर और कैराना के मतदाताओं को साधेंगे प्रधानमंत्री

Thu, 04 Apr 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 6 अप्रैल को राधा स्वामी सत्संग भवन के मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर इस रैली के माध्यम से सहारनपुर और कैराना के मतदाताओं को साधने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इससे पहले चार बार सहारनपुर की जमीन पर आ चुके हैं। वह पहली बार 2014 में आए थे। उन्होंने यहीं से चुनावी शंखनाद किया था। इसके बाद 2016 ओर 2017 में भी प्रधानमंत्री यहां पर आए थे। 2019 के चुनाव में नानौता में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया था। नानौता में इसलिए कार्यक्रम रखा गया था कि वह सहारनपुर और कैराना लोकसभा को प्रभावित करता है। 2022 की चुनावी जनसभा रिमाउंट डिपो के मैदान में हुई थी। यहां पर भी बड़ी तादाद में भाजपाइयों ने भीड़ जुटाई थी। इस बार की चुनावी जनसभा को लेकर भाजपा खेमा काफी उत्साहित है। भाजपाइयों का कहना है कि एक नंबर लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री बड़ा संदेश देंगे।

एसपीजी ने संभाली कमान, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान
रैली को लेकर एसपीजी ने कमान संभाल ली है। एसपीजी ने स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर मंथन भी किया। रैली स्थल के सामने मैदान पर तीन हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सुबह साढ़े दस बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। पुलिस के साथ चप्पे-चप्पे पर पीएसी और अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


पंडाल किया जा रहा तैयार
राधा स्वामी सत्संग भवन में वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं के मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर एसपीजी सूची के हिसाब से मंच को तैयार करा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा के तीन घेरे में रहेंगे। इनमें पहला घेरा एसपीजी, दूसरा अर्धसैनिक बलों और पीएसी और तीसरा पुलिस का रहेगा।


आईटीआई के मैदान पर तैयार हो रहा मुख्यमंत्री का हेलीपैड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पूर्व सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उनका हेलीकाॅप्टर आइटीआई के मैदान पर उतरेगा। यहां पर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने आईटीआई मैदान की सुरक्षा व्यवस्था भी जायजा लिया। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें