फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आतंकी नदीम को रिमांड पर लेने की तैयारी तेज, पुलिस पूछताछ में खोला ये बड़ा राज, सहारनपुर से हुआ था गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 09:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार आतंकी नदीम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला से पकडे़ गए जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के संपर्क में रहे नदीम को एटीएस रिमांड पर लेगी। इसके लिए लखनऊ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। एक-दो दिन में जांच के लिए एटीएस नदीम को लेकर सहारनपुर आ सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर सर्किल के एटीएस प्रभारी ने लखनऊ कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर नदीम का 10 दिन का रिमांड मांगा है। इसके साथ ही न्यायालय को बताया गया है कि आरोपी ने कई युवकों को भी आतंकी संगठनों से जोड़ रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
आतंकी नदीम। - फोटो : amar ujala
आरोपी खुद भी फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। एक या दो दिन में एटीएस को नदीम की रिमांड मिल सकती है। एटीएस नदीम को लेकर सहारनपुर में कई ठिकानों पर दबिश दे सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
संदिग्ध आतंकी हबीबुल व नदीम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एटीएस दो दिन पूर्व नदीम के साथी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को भी कानपुर से गिरफ्तार कर चुकी है।

4 of 5
नदीम का गांव। - फोटो : amar ujala
पूछताछ में खुलासा हो चुका है कि दोनों के संपर्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नदीम का पिता। - फोटो : amar ujala
इन्होंने पाकिस्तान व अफगानिस्तान के आतंकियों को वर्चुअल आईडी भी बनाकर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें