सहारनपुर। हल्की सर्दी के साथ ही कोहरा भी दस्तक दे रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर-ट्राली पर कोहरे के दौरान दुर्घटना से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। इसके साथ ही मंडी समिति रोड पर भी अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने टीम के साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। वाहन चालकों को बताया गया कि ओवरलोडिंग न करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। ओवर स्पीड न करें। बिना वैध प्रपत्रों के वाहन न चलाएं। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सात वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, वाणी विलास शुक्ला उपस्थित रहे।