फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक योग्यता परीक्षा आज से, केंद्रों पर कड़ी रहेगी सुरक्षा

विज्ञापन
गिल कॉलोनी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पीईटी परीक्षा स्थल का निरीक्षण करते एडीएमएफ व एसपी सि? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) शनिवार यानी आज से शुरू होगी। दो दिन की परीक्षा में 19 केंद्रों पर 35,616 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे बंद रहेंगे। सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा के लिए सात सेक्टर व 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
-एडीएम व एसपी सिटी ने लिया जायजा
शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेवी जैन डिग्री कॉलेज, केेेसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

- इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मटिया महल निकट दालमंडी पुल।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज बेहट रोड।
- बीएचएस इंटर कॉलेज, मिशन कंपाउंड।
- गौरी शंकर इंदरपाल सिंह इंटर कॉलेज, हसनपुर दिल्ली रोड।
- राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पुल जोगियान।
- गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी पार्क।
- गुरु नानक ब्वॉयज इंटर कॉलेज, अंबाला रोड।
- एचएवी इंटर कॉलेज, मातागढ़, पुराना कलसिया रोड।
- इंडस्ट्रीयल मुस्ल्मि गर्ल्स इंटर कॉलेज, कंबोह का पुल।
- इस्लामिया इंटर कॉलेज, ईदगाह रोड।
- जेवी जैन कॉलेज ब्लॉक-ए, प्रद्युमननगर।
- जेवी जैन कॉलेज ब्लॉक-बी, प्रद्युमननगर।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज, मातागढ़, पुराना कलसिया रोड।
- केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी।
- महाराज सिंह कॉलेज, चकराता रोड।
- मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज, चिलकाना रोड।
- एसएएम इंटर कॉलेज, घंटाघर।
- एसडी इंटर कॉलेज, चकराता रोड।
प्रारंभिक योग्यता परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व तक केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

-रजनीश कुमार मिश्र, नोडल अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें