फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Fri, 30 Aug 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव जडौदा पांडा में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सहारनपुर के कृष्णाधाम कॉलोनी निवासी दुर्गा शर्मा की शादी पिछले साल छह दिसंबर को जड़ौदा पांडा गांव निवासी गोपाल पुत्र मेहर सिंह के साथ हुई थी। जो गर्भवती थी। आरोप है कि बुधवार रात ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर दुर्गा के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे नानौता के अस्पताल में भर्ती करा दिया। पता चलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे, जो रात में वहां से रेफर कराकर सहारनपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दुर्गा ने दम तोड़ दिया। गर्भ में पल रहे नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई बादल शर्मा ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीट-पीटकर हत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति गोपाल, ससुर मेहर सिंह, भाई अंकित, कालू और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घर बसा रहे इसलिए भेज दी थी ससुराल
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी उसकी बहन से मारपीट हुई थी। जिसके बाद वह मायके आ गई थी। कई दिन मायके रहने के बाद ससुरालियों ने अपनी गलती मानी, जिसके बाद बहन का घर बसा रहे इसी वजह से उससे ससुराल भेज दिया था, लेकिन क्या पता था कि यह दिन देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई बादल शर्मा की शिकायत पर पति गोपाल, ससुर मेहर सिंह, देवर अंकित, काला और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
- अशोक कुमार सिसौदिया, सीओ देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें