सहारनपुर। साढ़े तीन महीने बाद जनपद में बृहस्पतिवार यानी आज से फिर 16 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय, नेहरू बाजार स्थित पुराना अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद, गंगोह, फतेहपुर, मुजफ्फराबाद, नागल, नकुड़, नानौता, हरौड़ा, पुवांरका, रामपुर मनिहारान, बेहट, सरसावा, चिलकाना और सुनहेटी खरखड़ी में वैक्सीन पहुंच गई है। इन केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती खुराक लगाई जाएगी। टीकाकरण को लेकर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। 29 हजार बूस्टर डोज है।