सहारनपुर। स्टार पेपर मिल में क्लाेरीन गैस के रिसाव के दौरान से जीवन बचाने को दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमों ने मॉकड्रिल कर बचाव के तरीके बताए।
मंगलवार को स्टार पेपर मिल हुई मॉकड्रिल के जरिए दिखाया कि क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया और काफी संख्या में मजदूर व कर्मचारी फंस गए। सूचना पर दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम भी पेपर मिल पहुंच गई। इन टीमों ने अफरा-तफरी के माहौल के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीमों ने मिल के अंदर और गोदाम में फंसे श्रमिकों व कर्मचारियों को बचाने का अभ्यास करके दिखाया।
टीमों में शामिल दमकल विभाग और एनडीआरएफ के जवानों ने खुद को बचाते हुए श्रमिकों व कर्मचारियों को बचाने के तरीके भी बताए। इसके साथ बताया कि ऐसी स्थिति में किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। इस दौरान सीएफओ प्रताप सिंह, एनडीआरएफ के सीओ संजय रावत, स्वास्थ्य विभाग की टीम, सिविल डिफेंस के वार्डन और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।