फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-गर्मी में लोगों का रहा बुरा हाल, शाम तक करते रहे बिजली आने का इंतजार
विज्ञापन

-दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के बाद रात नौ बजे के बाद सुचारू हो पाई आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शनिवार को बेपटरी हो गई। ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से नवादा रोड क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाकर आपूर्ति रात नौ बजे के बाद सुचारु हुई।
नवादा रोड पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे वेद विहार, पार्वती विहार सहित कई काॅलोनियां जुड़ी हुई हैं। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। कुछ देर तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। पता चला कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है।
विज्ञापन

नागरिकों की शिकायत पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने इसे जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, लेकिन यह आश्वासन सिर्फ झूठा निकला। दोपहर से शाम तक बिजली गायब रही। इस दौरान इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोग गर्मी में राहत पाने के लिए भटकते रहे। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया। उसके बाद रात करीब नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता प्रथम (शहरी) नरेंद्र कुमार ने बताया कि नवादा रोड पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर दोपहर में अचानक फुंक गया था। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर आपूर्ति चालू कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें