फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली लाइन का तार टूटा, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महावीर बाजार में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली लाइन का तार टूट कर गिर गया। लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि तार की चपेट में कोई नहीं आया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की महावीर बाजार से रोजाना की तरह लोग खरीदारी करने के लिए आ-जा रहे थे। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बाजार में बिजली लाइन का तार टूट गया। इससे वहां पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तार से बचने के लिए इधर-उधर भागे। बाद में दुकानदारों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे तार को जोड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें