फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीटी बजाते हुए दौड़े डाक कांवड़िये

विज्ञापन
सहारनपुर में हरिद्धार से डांक कांवड़ लेकर  लेकर आते धावक कांवड़िये
विज्ञापन
शिवालयों में पहुंचने की लगी रही भक्तों में होड़
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा में शुक्रवार को डाक कांवड़ की धूम रही। हाथ में गंगाजल और मुख पर भोले बाबा का जयघोष करते हुए डाक कांवड़िये शिवालयों तक पहुंचने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। डाक कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों ने रंग-बिरंगी पोशाक पहने हुए दिखे। सीटी बजाते हुए कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ते रहे। शिवरात्रि पर्व आज मनाया जा रहा है। शुक्रवार को कांवड़ मार्ग पर देहरादून व अंबाला रोड पर डाक कांवड़ियों की धूम रही। डाक कांवड़ियों के ग्रुप लाल, पीली, हरी, नीली और भगवा पोशाक में नजर आए। हाथ में गंगाजल की बोतल लेकर एक कांवड़िया वाहन के आगे दौड़ता रहा। इस शिवभक्त के थकने पर फिर दूसरा कांवड़ियां वाहन से उतरकर गंगाजल की बोतल अपने हाथ में लेकर गंतव्य की ओर दौड़ पड़ा। इसी तरह पूरे दिन डाक कांवड़िये दौड़ते हुए नजर आए। शाम के समय डाक कांवड़ियों की संख्या ज्यादा दिखाई दी। पुलिस-प्रशासन का अनुमान है कि अब तक चार लाख कांवड़िये सहारनपुर के रास्ते शिवालयों में पहुंच गए। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और सहारनपुर के शिवभक्त शामिल हैं।
-
मुस्लिम समाज ने की शिवभक्तों की सेवा
घंटाघर पर भाजपा के बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा की। कांवड़ियों को फल, जल सहित अनेक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान अनवर, हाजी जहीर, एम. आरिफ अंसारी, खुर्शीद मलिक, तौसीफ, इमरान मलिक, शहजाद, मुर्तजा, महक, शौकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शिवरात्रि आज, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए शिवालय, सुरक्षा रहेगी कड़ी
सावन माह की शिवरात्र शनिवार को है। इससे पूर्व जिले भर के शिवालय रंग-बिरंगी लाइटों और फूल एवं मालाओं से सज गए। महानगर के प्रमुख शिवालय सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील शिव मंदिर, बेहट रोड के श्री बालाजी धाम, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। कांवड़ियों के जलाभिषेक का समय शाम 7:55 बजे का है। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

सहारनपुर में हरिद्धार से डांक कांवड़ लेकर  लेकर आते धावक कांवड़िये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें