फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद यात्रियों ने मां शाकंभरी के दरबार में लगाई हाजरी

विज्ञापन
सिद्ध पीठ पहुंचे पानीपत हरियाणा के पदयात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर्व पर पदयात्रियों ने मां भगवती जगदजननी के दरबार में पहुंच शीश नवाया और देश और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बुधवार की भोर से ही पैदल श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क पर उमड़नी शुरू हो गई थी। पदयात्री मां के भजनों की मधुर धुनों चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है पर नाचते गाते ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर डीजे लगाकर मां के दरबार तक बिना थके पहुंच रहे हैं। भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है। श्रद्धालुओं द्वारा डीजे की धुन पर बाजार जा रहे भजनों से चारों ओर का वातावरण भक्ति में हो रहा है।
भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है पानीपत हरियाणा से पद यात्रियों की एक टोली में शामिल सुनील शर्मा, जगमाल रावल, अनिल रावल, सोनिया, सुशीला आदि ने बताया कि वह विगत 14 वर्षों से लगातार मां के दर्शनों को पैदल ही शाकंभरी देवी आते हैं। कोरोना काल के विगत वर्षों में तो वह नहीं आ पाए परंतु इस बार से फिर उन्होंने अपनी पैदल यात्रा विगत चार सितंबर को सुबह तीन बजे शाकंभरी देवी के लिए चली थी जो बुधवार की सुबह 10 बजे सिद्धपीठ पहुंची। जगह-जगह पद यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गांव फतेहपुर कला में भंडारे में सेवा कर रही टीम में शामिल सदस्यों निगम चौहान, पुन्नू चौहान, बिट्टू चौहान, सुशील प्रजापति, पवन चौहान, राजवीर चौहान, मुकेश चौहान, अशोक चौहान आदि ने बताया कि शाकंभरी सेवादल नौगावा द्वारा विगत 15 वर्षों से पैदल यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भंडारा आगामी पूर्णिमा तक चलेगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए की शीतल जल की व्यवस्था
शाकंभरी। भगत सिंह प्रेरणा कल्याणकारी संस्था के द्वारा शाकंभरी देवी मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं को शीतल जल हेतु टैंकर की व्यवस्था की गई। संस्था के अध्यक्ष आशीष धीमान, लोकेश धीमान, नरेंद्र चौहान, गुरदीप चौधरी, विकास चौहान, मनोज चौहान, राहुल, अमरीश, अजय चौहान, अर्जुन शर्मा आदि ने सिद्ध पीठ पहुंचकर पैदल यात्रियों को जल पिलाकर और पुण्य लाभ कमाया।
पद यात्रियों की भीड़ से लगा रहा जाम
बेहट। आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए बुधवार को द्वादशी तिथि पर पद यात्रियों की भारी भीड़ सिद्धपीठ पहुंची। इस दौरान दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर सहारनपुर से बेहट तक जाम की स्थिति रही बनी रही। इससे हाईवे पर यातायात बाधित रहा। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित वेस्ट यूपी के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में इन दिनों पदयात्रा चल रही है। डीजे की धुन पर पद यात्रियों के जत्थे नाचते-गाते सिद्धपीठ पहुंच रहे हैं। बुधवार को द्वादशी तिथि पर पद यात्रियों की अपार भीड़ माता के दर्शनों के लिए पहुंची। श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई। दिनभर हाईवे पर यातायात बाधित रहा और अन्य वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे। बेहट से शाकंभरी देवी तक भी यहीं स्थिति रही।

चिलकाना लोगों से जानकारी लेते थाना प्रभारी।- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में पदयात्रियों द्वारा निकाली गई झांकी- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में पद यात्रियों के वाहनों व झांकियों से सड़क पर बनी जाम की स्थिति- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें