फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पोर्टल ऑनलाइन होगा प्रत्येक विद्यार्थियों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शासन के आदेश पर चल रही कार्रवाई, प्रदेश भर में चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों का ब्योरा पोर्टल पर रहेगा। जिससे शासन लखनऊ से ही किसी भी संस्थान में विद्यार्थियों खासकर पाठ्यक्रम के अनुसार छात्र संख्या का पता लगा सके। इस संबंध में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पूर्व में ही महाविद्यालयों को पत्र जारी कर चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सभी शिक्षण संस्थाओं का पूरा ब्योरा पोर्टल पर रखने की बात कही गई है। शासन की भी मंशा है के प्रदेश भर के महाविद्यालयों का पूरा ब्योरा पोर्टल पर रहे, जिससे शासन या कोई भी शिक्षण संस्थान कहीं से भी ऑनलाइन ही किसी भी महाविद्यालय की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सके। इसके लिए अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) द्वारा आदेश जारी किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय द्वारा तीनों जनपदों के महाविद्यालयों और निजी संस्थानों से ब्योरा मांगा गया था। महाविद्यालयों द्वारा अबेकस यूपी पोर्टल पर महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधन, विभाग, फैकल्टी, छात्र संख्या आदि दिया गया है। ऐसा प्रदेश भर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें