फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बैंक शाखा, घरों और दुकानों में घुसा तालाब का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-भारी बारिश बनी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। नानौता ब्लॉक के गांव बड़गांव में बुधवार सुबह करीब पौने चार बजे से हो रही बारिश के बाद तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर ग्रामीणों के घरों, स्टेट बैंक शाखा और दुकानों में घुस गया। वहीं पानी में भीगने से दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया। इसके अलावा आबादी के एक बड़े हिस्से को जोड़ने वाली सड़क भी जलमग्न हो गई।
सुबह से हो रही तेज बारिश बड़गांव के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब लेकर आई। तड़के लोग जब उठे तो उनके घरों और दुकानों में दो से तीन फीट तक पानी भरा था। गांव की गलियों तक में तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर भर गया। दुकानदार आनन्द का कहना था कि उसकी दुकान में पानी भर गया है। वहीं तालाब के चारों किनारों पर बसे कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। यशपाल सिंह, मुनेश कुमार, विक्रम, प्रमोद, सलेख आदि का कहना था कि हर बार बारिश के बाद यहां स्थिति खराब हो जाती है। उन्होंने समस्या के स्थायी हल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह ने बताया कि देवबंद-नानौता रोड किनारे गांव के पानी की निकासी हेतु तालाब के जरिये बरसाती पानी की भी निकासी होती है। ज्यादा बारिश होने पर नाला छोटा पड़ जाता है, इसलिए उसका पानी इधर-उधर गलियों व दुकानों में भर जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें