फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद की राजनीति होनी चाहिए समाप्त: गिरी

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ स्थित सालासर बालाजी धाम में यतींद्रानंद गिरी महाराज को हनुमान चालीसा भेंट करते आचार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री सालासर धाम में पहुंचे योगी यतीद्रानंद गिरी महाराज का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश में जातिवाद की राजनीति समाप्त होनी चाहिए। देश में चुनाव के दौरान धर्म और जाति की राजनीति की व्यवस्था हमारी परंपरा नहीं थी। देश की राजनीति में इस व्यवस्था को मुगल शासन में स्थापित किया गया और उन्होंने धर्म जाति के आधार पर राजनीति को बढ़ावा दिया, जो आज देश को जातियों के माध्यम तोड़ने का काम कर रही है। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति के कारण देश के खजाने पर हो रही लूट को बंद किया जाए। क्योंकि देश में कोई भी व्यक्ति अल्पसंख्यक नहीं रहा है। सभी को बराबर के अधिकार हैं और सभी अपने धर्म के अनुसार रह रहे हैं। ऐसे में किसी को अल्पसंख्यक नहीं कहा जा सकता। इस व्यवस्था को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जो पार्टी सनातन धर्म के बारे में सोचेगी और हिंदुत्व को मजबूत करेगी, उसी का समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें