फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ फंदे पर लटक रहे युवक को बचाया

Fri, 23 Aug 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, छुटमलपुर। थाना फतेहपुर में तैनात पीआरवी 0973 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सजगता दिखाते हुए एक युवक की जिंदगी बचा ली। पुलिस टीम समय से पहुंच गई और उन्होंने दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटक रहे युवक को बचा लिया।
विज्ञापन

पीआरवी को शाम के वक्त छुटमलपुर कस्बे की मुस्लिम काॅलोनी से एक काल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसके 25 वर्षीय बेटे ने झगड़कर खुद को कमरे में बंद कर लिया है। इस पर पीआरवी पर तैनात चालक नसीब खान, हरीश कुमार व अनुज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था तथा युवक पुकारने पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। इस पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि युवक पंखे पर फंदा लगा कर उसमें लटक रहा है। उन्होंने बामुश्किल उसे नीचे उतारा और फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक घरेलु कलह से मानसिक तनाव में आ गया था। उसे समझा-बुझा कर परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें