- जनपद को हाईवे पर गश्त के लिए मिली बाइकें
- एसएसपी ने पुलिस से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला पुलिस अब हाईवे पर अपराधियों की चौतरफा घेराबंदी करेगी। इसके लिए हाईवे पर गश्त के लिए शासन ने जनपद पुलिस को बाइकें दी हैं, जिनको एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहारनपुर पुलिस को हाईवे पेट्रोलिंग बाइक मिली हैं, जो सिर्फ हाईवे पर गश्त में रहेंगी। पुलिस लाइन से सभी बाइकों को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पुलिसकर्मियों के साथ रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि हाईवे पर रात में पेट्रोलिंग की जाएगी। स्टेट हाईवे 59 पर रोहाना टोल से सरसीना गांव तक एक बाइक, सरसीना गांव से बडौली तिराहे तक एक बाइक, अंबाला-देहरादून हाइवे पर पर डाट काली मंदिर से छुटमलपुर तक एक बाइक, नेशनल हाईवे -709 बी पर भी एक बाइक, चुन्हैटी फाटक चौकी से नानौता बॉर्डर गांव कंजौली टिपरा तक एक बाइक, चौकी सिविल लाइन से चुन्हैटी फाटक तक एक बाइक, कोडियो की पुलिया से बेहट तक एक बाइक, नेशनल हाईवे-344 पर एक बाइक, हरियाणा से पिलखनी तक एक बाइक, पिलखनी से घंटाघर तक एक बाइक, गांव चमारीखेडा टोल से हसनपुर बॉर्डर, अंबाला-देहरादून हाईवे, स्टेट हाईवे-57, माटकी गांव से मिर्जापुर बॉर्डर तक, स्टेट हाईवे-167 पर, दौलतपुर घाट लखनौती से गंगोह के गांव सांगाठेड़ा तक एक-एक बाइक पर दो-दो पुलिसकर्मी रात में गश्त करेंगे। यह सभी पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम से अटैच रहेंगे। इसके साथ ही हर एक घंटे में अपनी लोकेशन भी देंगे।