फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जुमे की नमाज पर मस्जिदों के पास अलर्ट रही पुलिस

Sat, 12 Oct 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शेखपुरा में हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को जुमे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। सीसीटीवी से पुलिस ने हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। अधिकारी भी लगातार जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर छह अक्तूबर को शेखपुरा में हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बवाल के अगले दिन डीएम और एसएसपी ने अमले के साथ शेखपुरा पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया, उनकी गिरफ्तारी को लेकर सहयोग के लिए कहा था। बवाल के बाद पहले जुमे पर पुलिस-प्रशासन ने मस्जिदों के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।
जामा मस्जिद पर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार और सीओ प्रथम अशोक कुमार सिसोदिया पीएसी के साथ तैनात रहे। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी पुलिस की कड़ी पहरेदारी रही। हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर रही। शेखपुरा में भी जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच अदा की गई। सुबह ही पुलिस फोर्स को गांव में तैनात कर दिया था, ताकि कोई दिक्कत न हो। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसके बाद ही पुलिस-प्रशासन ने राहत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें